विशेष

अफगानिस्तान में क्रैश हुआ प्लेन भारतीय नहीं:यह मोरक्को रजिस्टर्ड एयर एम्बुलेंस, थाइलैंड से मॉस्को जा रहा था; गया में ईंधन भरा था

 

लाल घेरे में वो जगह है, जहां प्लेन क्रैश होने की बात कही जा रही है।

अफगानिस्तान के बदख्शां खां इलाके में रविवार को एक प्लेन क्रैश हो गया। भारत के नागरिक उड्डयन विभाग ने बयान जारी कर बताया कि क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट एयर एंबुलेंस था। यह थाइलैंड से मॉस्को जा रहा था। रास्ते में इसने भारत के गया एयरपोर्ट पर ईंधन भरा था।

 

जानकारी के मुताबिक प्लेन तकनीकी खराबी की वजह से अपना रास्ता से भटक गया और अफगानिस्तान के बदख्शां खां प्रॉविंस के जेबाग जिले में क्रैश हो गया। जहां हादसा हुआ, वह पहाड़ी इलाका है। इससे पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मीडिया ने इसके भारतीय विमान होने की जानकारी दी थी।

 

भारत के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि क्रैश हुआ प्लेन थाइलैंड से मॉस्को जा रहा था।

तालिबान ने क्रैश की जांच के लिए टीम भेजी
प्लेन क्रैश को लेकर अलग-अलग दावों के बीच टोलो न्यूज ने बदख्शां के सूचना विभाग के प्रवक्ता जबीहुल्लाह अमीरी के हवाले से बताया है कि घटना की जांच के लिए एक टीम को इलाके में भेजा गया है। जांच के बाद ही प्लेन और हादसे के बारे में ज्यादा जानकारी मिलने की उम्मीद है।

क्रैश हुआ प्लेन DF-10 मॉडल का छोटा विमान
जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान में हादसे का शिकार हुआ छोटा विमान DF-10 मॉडल का छोटा विमान है। यह 2 इंजन का छोटा प्लेन है, जिसकी क्षमता 6 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को ले जाने की है। इसे चार्टर्ड फ्लाइट या एयर एंबुलेंस के तौर पर ऑपरेट किया जाता है।

DF-10 मॉडल के विमान की रेंज बहुत ज्यादा नहीं होती है, यानी यह एक बार ईंधन भरने के बाद बहुत लंबी दूरी तय नहीं कर सकता है। इसी वजह से थाइलैंड से आते हुए इसने भारत में बिहार के गया एयरपोर्ट पर ईंधन लिया था।

 

 

तालिबान ने कहा- क्रैश हुआ प्लेन उजबेकिस्तान जा रहा था
एक तरफ जहां भारत ने क्रैश हुए प्लेन को मोरक्को का एयरक्राफ्ट बतया है। वहीं, तालिबान के ट्रांसपोर्ट और एविएशन मिनिस्टर इमामुद्दीन अहमदी ने भास्कर रिपोर्टर को बताया है कि क्रैश हुआ विमान रूस का स्पेशल जेट था जो भारत से उजबेकिस्तान जा रहा था। इसे एयर एम्बुलेंस के तौर पर ऑपरेट किया जा रहा था। विमान रास्ता भटकने की वजह से अफगानिस्तान पहुंच गया था।

न्यूज एजेंसी ने बताया- विमान में तकनीकी खराबी आई थी
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स और RT के मुताबिक विमान रूस का प्राइवेट जेट था। इसमें 6 पैसेंजर सवार थे। इसने भारत से ताशकंद के लिए शनिवार को शाम लगभग 7 बजे उड़ान भरी थी। तकनीकी खराबी की वजह से यह रास्ता भटक गया। इसके बाद यह बदख्शां खां के जिबाक और करन मंजन जिले में क्रैश हो गया।

अफगानिस्तान के एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं करतीं भारतीय एयरलाइंस
अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद यानी 2021 के बाद से कोई भी भारतीय विमान अफगान एयरस्पेस से होते हुए उड़ान नहीं भर रहा है। ऐसा सुरक्षा कारणों के चलते किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में पश्चिमी देशों के लिए उड़ान भरते समय एयरलाइंस को उजबेकिस्तान होते हुए थोड़ा लंबा रास्ता तय करना पड़ता है।

प्लेन क्रैश से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

भारतीय अरबपति हरपाल समेत 6 की प्लेन क्रैश में मौत:उनका बेटा भी विमान में सवार था

 

भारतीय अरबपति हरपाल रंधावा की जिम्बाब्वे में मिड एयर प्लेन क्रैश में मौत हो गई। वो 60 साल के थे। प्लेन में उनके बेटे आमेर (22) समेत कुल 6 लोग सवार थे। सभी की इस दुर्घटना में मौत हो गई। सिंगल इंजन वाला सेसना 206 एयरक्राफ्ट हरारे से मुरोवा जा रहा था। क्रैश की वजह टेक्निकल फॉल्ट को बताया जा रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

जापान में अमेरिकी सेना का प्लेन क्रैश, एक की मौत:टेक-ऑफ के 7 मिनट बाद इंजन में आग लगी

 

अमेरिकी सेना का विमान CV-22 ऑस्प्रे बुधवार 29 नवंबर को क्रैश हो गया। इंजन में आग लगने के बाद यह जापान के याकुशिमा द्वीप के पास समुद्र में जा गिरा। विमान में 6 लोग सवार थे। इसके पहले खबर थी कि विमान में 8 लोग सवार थे। पूरी खबर यहां पढ़ें..

खबरें और भी हैं...